Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Provide Stoppage Of Aradhana Superfast Express (Train No. 12905/06) At ... on 13 March, 2018

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to provide stoppage of Aradhana Superfast Express (Train no. 12905/06) at Wardha in Maharashtra.

श्री रामदास सी. तडस (वर्धा): मैं माननीय रेल मंत्री जी का ध्यान आकृष्‍ट करते हुए बताना चाहता हूँ कि मेरे संसदीय क्षेत्र वर्धा में महात्मा गाँधी जी का सेवाग्राम आश्रम है, जो महात्मा गाँधी जी की कर्मभूमि रही है। भारतीय रेल द्वारा पोरबंदर से हावड़ा वाया वर्धा सेवाग्राम आराधना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12906/12905)का परिचालन होता है। यदि इस एक्सप्रेस ट्रेन को वर्धा(सेवाग्राम)में ठहराव दिया जाए, तो सीधे तौर पर गाँधी जी की जन्मभूमि पोरबंदर संदीनी आश्रम से वर्धा (सेवाग्राम)आश्रम  से जुड़ेगा एवं पोरबंदर एवं सेवाग्राम इन दोनों पर्यटन स्थलों का विकास रेलसेवा के माध्यम से होगा तथा पर्यटकों को सुविधा भी होगी । वर्ष  2019 में महात्मा गाँधी जी की 150वीं जन्म शताब्दी होने वाली है ।

         अतः आग्रह है कि इस ट्रेन का ठहराव वर्धा रेलवे स्टेशन पर देने की कृपा करें ।