Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Problems Being Faced By The Farmers Due To Shortage Of Fertilizers In Parbhani And ... on 24 August, 2011

> Title: Problems being faced by the farmers due to shortage of fertilizers in Parbhani and other areas of Marathwada in Maharashtra.

श्री गणेशराव नागोराव दूधगांवकर (परभणी):सभापति महोदया, मैं शून्यकाल में माननीय खाद एवं कृषि मंत्री का ध्यान महाराष्ट्र की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। बरसात होने के नाते महाराष्ट्र की ओर खाद आपूर्ति की जो मांग की गई है, वह केंद्र सरकार पूरी नही कर पाई है।

          महोदया, में मेरा मतदाता क्षेत्र आता है, मराठवाड़ा ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में आज किसानों को खेती के लिए खाद की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यहां के किसानों ने बार-बार खाद के लिए आपूर्ति की मांग केंद्र से की है। लेकिन आज तक इसकी सुनवाई नहीं हुई और किसानों को खाद की आपूर्ति नहीं होने के कारण मराठवाड़ा सहित पूरे महाराष्ट्र के किसानों की हालत काफी खराब है। यदि उन्हें खाद की आपूर्ति नहीं की गई तो उनकी फसलों को नुकसान होगा।

          अतः सभापति महोदया,  मेरा आपके माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र परभणी के साथ-साथ समस्त मराठवाड़ा सहित पूरे महाराष्ट्र में किसानों की मांग के आधार पर खाद की आपूर्ति करना जरूरी है। इसलिए मैं आपके माध्यम से सरकार से यह मांग करता हूँ।