Document Fragment View

Matching Fragments

12.06 hrs. Title: Regarding influx of religious minorities from Bangladesh to India.

SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI (RAIGANJ): Sir, I call the attention of the Minister of Home Affairs to the following matter of urgent public importance and request that he may make a statement thereon:

"The situation arising out of influx of religious minorities from Bangladesh to India and steps taken by the Government in regard thereto."
 

THE MINISTER OF HOME AFFAIRS (SHRI L.K. ADVANI): Mr. Speaker, Sir, elections to the Parliament in Bangladesh were held in October 2001. The Bangladesh National Party (BNP Alliance) led by Begum Khalida Zia was voted to office in these elections.

SHRI L.K. ADVANI: This is not a matter on which we have any differences. This is one matter on which the whole House is one. इतना आपको पहचानना चाहिए कि जब हम सरकार में बैठे हैं तो स्वाभाविक रूप से यह चाहेंगे कि आखिर बंगलादेश वैसा देश नहीं है, वहां सरकारें बदली होने के बाद भी उनका रवैया वैसा नहीं है, जैसा रवैया हमारे पश्चिम के पड़ौसी का है। इसलिए हमें यह कोशिश करनी होगी कि इस प्रकार का अत्याचार खत्म हो,. बन्द हो। लेकिन साथ-साथ भारत और बंगलादेश के बीच में जो मैत्री सम्बन्ध हैं, वे भी बने रहें और यह जो द्ृष्टिकोण है, इस द्ृष्टिकोण के कारण मैं शायद सब बातें नहीं कह सकता हूं, जो आप कह सकते हैं, जो पत्रकार कह सकते हैं, जो देश की पोलटिकल पार्टीज कह सकती हैं। मुझे कभी-कभी इस बात पर ताज्जुब होता है कि अगर कोई दूसरी बात होती तो शायद देश भर में बहुत सारे लोग बहुत कुछ लिखते, लेकिन मुझे बंगलादेश के पत्रकारों और पत्रिकाओं को देखकर लगता है कि शायद हमारे यहां वह बात भी नहीं कही जाती, जो वहां कही जाती है। ये जो बातें हैं, मैं इसीलिए कह रहा हूं कि हमको इस मामले में साम्प्रदायिक द्ृष्टि से बिल्कुल नहीं देखना चाहिए। यह सवाल हिन्दू और मुसलमान का सवाल नहीं है, अलबत्ता यह बात भी सही है कि जिस समय १९७१ में भारत ने इस पड़ौसी का, वहां के रहने वाले सब नागरिकों का, जो उस समय ईस्ट पाकिस्तान कहलाता था, उनका सहयोग लिया और सहकार से बंगलादेश बना।