Document Fragment View

Matching Fragments

इतना ज्यादा न बौखलाएं कि बीच में किसी को बोलने न दें। इसमें एक बात यह कही गई है कि रीसैंट ऑकरेंस की कोई चीज होनी चाहिए जिस पर एडजर्नमैंट मोशन हो। इसमें रीसैंट ऑकरेंस क्या है? …( व्यवधान)

SHRI ANIL BASU (ARAMBAGH): What is this?… (Interruptions)

डॉ. विजय कुमार मल्होत्रा:आपको बोलने के लिए किस ने कहा? रायबरेली की कोर्ट में न तो १२०बी था।…( व्यवधान) Please listen to me, I am making a point.… (Interruptions) मुझे पूरी बात मालूम है इसलिए आप बैठिए। …( व्यवधान)आप हर बार ऐसा करते हैं। अभी हमने एक घंटा भाषण सुना। इस तरह से नहीं चलेगा। हम भी ऐसा कर सकते हैं। यह कौन सा तरीका है? …( व्यवधान)

SHRI V. DHANANJAYA KUMAR : We have heard them patiently. Now, let them have patience.… (Interruptions)

SHRI ANIL BASU (ARAMBAGH): What is the point of order?… (Interruptions)

MR. SPEAKER: I have permitted him to speak. Other hon. Members must allow him to speak. If you want a reply first from the Minister, and thereafter ruling from the Chair, you must allow the Member whom I have permitted to speak.

… (Interruptions)

श्री वी.धनञ्जय कुमार :इनकी इस तरह खड़े होकर बोलने की आदत बन गई है। …( व्यवधान)

श्री रामजीलाल सुमन (फिरोजाबाद): अध्यक्ष जी, श्री मलहोत्रा जो बोल रहे हैं, क्या वह व्यवस्था का प्रश्न है? यह अनावश्यक मुद्दे पर समय की बर्बादी है। मैंने भी नोटिस दिया हुआ है…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : आप बैठिये। आप भी प्रश्न उठाने जा रहे हैं।

SHRI ANIL BASU : Sir, I am on a point of order.… (Interruptions)

डॉ. विजय कुमार मल्होत्रा:अध्यक्ष जी, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि …( व्यवधान)

श्री चन्द्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : अध्यक्ष जी, बार-बार बसु जी क्यों खड़ें हो जाते हैं? आपने इनको परमिशन नहीं दी है फिर क्यों खड़े हो रहे हैं?…( व्यवधान)

श्री अनिल बसु : अध्यक्ष जी, जब भी मैंने हाथ उठाया, समझ लो मेरा पांइट ऑफ ऑर्डर आया।

अध्यक्ष महोदय : मैं आपके पांइट ऑफ ऑर्डर की बात सुनूंगा।

SHRI ANIL BASU : Please hear me, Sir.

MR. SPEAKER: I am permitting you to raise a point of order.

SHRI ANIL BASU: It is Rule 56, in Chapter 9 on Adjournment Motion. It says, ‘discussing a definite matter of urgent public importance of recent occurrence’. The point which he is raising is not of recent occurrence.… (Interruptions)

DR. VIJAY KUMAR MALHOTRA : The words are: ‘recent occurrence involving…’… (Interruptions)