Document Fragment View

Matching Fragments

… (Interruptions)

MADAM SPEAKER: All right. Please conclude.

… (Interruptions)

SHRI L.K. ADVANI (GANDHINAGAR):  Madam, is this going to be a running commentary? … (Interruptions)

श्री शरद यादव (मधेपुरा): अध्यक्ष जी, मैं आपसे एक बात का निवेदन करना चाहता हूं। वह निवेदन यह है कि...( व्यवधान) आप सबको भी अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। राज बब्बर जी, आप सबको भी मौका मिलेगा।...( व्यवधान) यह नहीं हो सकता कि एक माननीय सदस्य सदन में अपनी बात कह रहे हों और दूसरी ओर से सारे लोग खड़े होकर उन्हें बोलने न दें और डिबेट न चलने दें।...( व्यवधान) यह सदन है, कोई स्टूडियो नहीं है, यह कोई नाटक या नौटंकी का प्लेस नहीं है।...( व्यवधान) मैं इसलिए कहना चाहता हूं कि पहले इन्हें बैठाएं, नहीं तो फिर हमारा यहां बैठने का कोई मतलब नहीं है। यदि आप हाउस शांत नहीं कर सकतीं तो हमारे बैठने का कोई मतलब नहीं है, हम लोग जाते हैं।...( व्यवधान)