Document Fragment View

Matching Fragments

१५.३७ hrs.(Shri Devendra Prasad Yadav in the Chair) माननीय मंत्री जी ने अपने बजट भाषण में जो घोषणा की थी, उसको मैं याद दिलाना चाहता हूं। उन्होंने यह घोषणा की थी कि खाद्य मंत्रालय और वित्त मंत्रालय संयुक्त रूप से चीनी उद्योग की समस्याओं का समाधान करेंगे और चीनी उद्योग के लिए एक व्यापक स्कीम प्रस्तावित करेंगे--उस पर क्या कार्रवाई हुई?चीनी उद्योग की सबसे प्रमुख समस्या यह है कि उत्तर बिहार में चीनी मिलें बंद हो रही हैं। उनमें गन्ना सप्लाई करने वाले किसान त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, मजदूर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। आपने जब यह घोषणा की तो हमें बहुत आशा जगी कि इससे कुछ न कुछ उपाय जरूर होगा। लेकिन इस घोषणा के बारे में अभी तक क्या हुआ, उसकी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है। बंद चीनी मिलों के लिए क्या प्रावधान हुआ, खाद्य मंत्रालय और वित्त मंत्रालय दोनों मिलकर कुछ करेंगे या नहीं, इसमें कुछ होने वाला है या नहीं और आपने क्या किया है, आदि ये सब हम जानना चाहते हैं।