Skip to main content
Indian Kanoon - Search engine for Indian Law
Document Fragment View
Matching Fragments
KUMARI SUSHMITA DEV (SILCHAR): Yes, it was their request. … (Interruptions)
HON. CHAIRPERSON: Okay, you can proceed.
… (Interruptions)
DR. JITENDRA SINGH : Sir, Rule 354, as has been rightly read out, states that :
“No speech made in the Council shall be quoted in the House unless it is a definite statement of policy by a Minister…”
This is one part. So, that has to be read as it is separately. Other than that, if there is anything besides that to be quoted by any other Member, then only this second paragraph would apply. He is quoting from a Minister’s statement, and I think, it can be allowed.
Now, Mr. Narayanaswamy was the Madam’s Minister and Shrimati Sonia ji was the UPA’s Chairperson. If she was so sincere about it … (Interruptions)
HON. CHAIRPERSON: It is not required. You speak on the Bill.
… (Interruptions)
KUMARI SUSHMITA DEV: Why are you going on and on about the UPA Chairperson? … (Interruptions)
DR. SANJAY JAISWAL: Why are you saying this? When Mr. Adhir Ranjan Chowdhury was quoting, how is that you were not having any problem? You should have stopped your own Party man as to why he was quoting the UPA Chairperson. … (Interruptions)
HON. CHAIRPERSON: Mr. Jaiswal, please address the Chair.
… (Interruptions)
DR. SANJAY JAISWAL: Thank you, Sir. … (Interruptions)
KUMARI SUSHMITA DEV: Kindly focus on the Bill. … (Interruptions)
डॉ. संजय जायसवाल :सभापति जी, माननीय मंत्री जी का स्टेटमैंट मैंने बताया कि कितना एश्योरेंस देकर क्या किया। उसको भी जाने दीजिए जैसे ये लोग कह रहे हैं। इन्होंने 179th Report of Law Commission की भी कोई बात नहीं मानी। पिछली सरकार ने सैकेंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफार्म्स कमीशन की भी कोई बात नहीं मानी। यहाँ तक कि पार्लियामैंट्री स्टैंडिंग कमेटी के सात प्रमुख सुझाव थे इसको करैक्ट करने के। उनको भी नहीं माना गया। उससे भी इंटरस्टिंग फैक्ट है कि जो पब्लिक ओपीनियन बिल में लिया जाता है, मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांसेज़ एंड पैंशन की वैबसाइट पर यह तब अपलोड किया गया जब यह लोक सभा में इंट्रोडय़ूस हो चुका था। अब जो लोक सभा की प्रापर्टी हो गई, उसको आप वैबसाइट पर इंट्रोडय़ूस करके क्या कराना चाह रहे हैं, यह हमारी समझ से परे है। उसी तरह से अधीर रंजन जी भी बहुत डाँट रहे थे कि मई में राट्रपति जी ने कर दिया और आप आठ-दस महीने से बैठे हुए हैं। आप क्यों नहीं इसको लाए? हम कैसे लाते? क्या हम इस देश की नेशनल इंटीग्रिटी से समझौता करते? अपने देश की सोवर्निटी के सीक्रेट्स के लिए हमें किन्हीं विदेशियों को जासूसी पर भेजने की ज़रूरत नहीं थी। एक एनजीओ हिन्दुस्तान में खोल लेना था। आरटीआई से जानकारी लेना था कि क्या हम परमाणु संपन्न देश हैं या नहीं, या हमारे टैंक हैं - आरटीआई से ही मिल जाता। कैसे हम इस बिल को ला सकते थे। इस बिल के बारे में एक बात मैं और कहना चाहता हूँ और अधीर रंजन जी ने फिर उसको उठाया था कि मैडम ने बोला इसलिए यह बिल गवर्नमैंट लाई है। ऐसी बात अभी अधीर रंजन जी ने क्वोट की। सभापति महोदय, मैं बचपन से सिनेमा का बहुत शौकीन रहा हूँ। उसमें एक से एक जोड़ियाँ हमने देखी हैं - लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, कल्याणजी-आनन्दजी, धर्मेन्द्र और माननीय हेमामालिनी जी, सलीम-जावेद जी की जोड़ी हमने देखी है। ...(व्यवधान) यहाँ भी एक जोड़ी है सीनियर नेता और जूनियर नेता की। वह जोड़ी जब भी कुछ बोलने को उठती है तो न जाने हमारे मंत्रियों को ज़ीरो आवर में क्यों इतनी जल्दी हो जाती है जवाब देने की, यह बात हमें समझ में नहीं आती है। हम लोग पोलिटिकली बीपीएल लोग हैं। हमें बोलने का मौका कम मिलता है। पीछे के जितने लोग हैं, हम लोग जीरो आवर में कुछ नहीं बोल पाते हैं और पोलिटिकली इन्हीं लोगों की बात क्यों होती है, यह हमारी समझ से परे की बात है। ...(व्यवधान)