Document Fragment View

Matching Fragments

MR. CHAIRMAN: Do not discuss the Reports. You can only make a reference to the Reports.
SHRI MANISH TEWARI :  I am not going into the merits of the Reports. I am only going into the conclusions. सीएजी ने रिपोर्ट दे दी, गुजरात की लोक लेखा समिति ने पाया कि उसमें 500 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार है।...( व्यवधान) गुजरात की सरकार ने क्या किया, चार साल हो गए, विधान सभा के पटल पर उस रिपोर्ट को रखने नहीं दिया और फिर ये सीएजी की बात कर रहे हैं।...( व्यवधान) अब आप आगे आ जाओ, सीएजी की रिपोर्ट नम्बर पांच, साल 2006, उसका मसौदा-एनडीए सरकार के रक्षा सौदे। अब सीएजी क्या कहती है, मैं एक-एक लाइन पढ़ रहा हूं। अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स- कितना घाटा, 556 करोड़ रुपए। एम्बरेयर जेट, इनके समय खरीदा गया था, 120 करोड़ रुपए का घाटा। यूक्रेन मिसाइल, 50 करोड़ रुपए का घाटा। Inertial Navigation and Global Positioning System, 30 करोड़ रुपए का घाटा। अभी सभापति महोदय मैंने कफन की, कारगिल की और बंगारू की तो बात ही शुरू नहीं की है।...( व्यवधान) अच्छा, अब आगे आ जाइए।...( व्यवधान)