Document Fragment View
Fragment Information
Showing contexts for: RAM KRIPAL YADAV in Further Discussion On Resolution Regarding Formulation And Implementation Of ... on 31 August, 2007Matching Fragments
मैं फिर एक बार इस संकल्प का समर्थन करती हूं और जिन्दल जी को बहुत बधाई देती हूं, जिन्होंने मानवीय संवेदनाओं का यह संकल्प यहां प्रस्तुत किया।
MR. CHAIRMAN : It is a good speech, Madam. Now, I give the floor to Shri Ram Kripal Yadav.
SHRI RAM KRIPAL YADAV (PATNA): Sir, can I speak from this front row?
MR. CHAIRMAN: You are allowed to speak from the front row, but your speech should be very brief.
SHRI RAM KRIPAL YADAV : I will try to be short, but I am not sure about it.
… (Interruptions)
MR. CHAIRMAN: If you want me to take your Resolution, you must conclude your speech right now.
SHRI RAM KRIPAL YADAV : I will conclude. I am cooperative with you.
MR. CHAIRMAN: The next Resolution is in your name. I am very particular of taking up your Resolution. Please cooperate with me by limiting the time.
SHRI RAM KRIPAL YADAV : I will try to conclude. … (Interruptions)
SHRI KHARABELA SWAIN (BALASORE): Let me complete his speech.
MR. CHAIRMAN: I was only reminding him about the situation.
MR. CHAIRMAN : The next Resolution has to be taken up and it is in your name.
SHRI RAM KRIPAL YADAV : Please do something for the down trodden and the poor. देश की तरक्की और खुशहाली तभी हो सकती है, जब हम देश के सबसे गरीब आदमी को ऊपर उठाने का काम करें। उधर के लोगों से हम किसी प्रकार की आशा नहीं रखते हैं, यह तो बड़े लोगों की पार्टी है। मुझे भारतीय जनता पार्टी से किसी प्रकार की आशा नहीं है, लेकिन हम कह सकते हैं कि यूपीए सरकार ने आम आदमी के लिए काम किया है और आगे भी निचले तबके के लिए काम करती रहेगी। मैं सरकार से यह भी निवेदन करना चाहूंगा कि केवल पैसा आवंटित करने से कुछ नहीं होगा, हमें ठोस कार्यवाही करने की जरूरत है। केवल जिम्मेदारी खत्म करने से काम चलने वाला नहीं है। अगर आप राशि देते हैं तो इंश्योर करिए कि वह गरीबों तक जाएगी। आप हजारों-करोड़ रुपया देने का काम कर रहे हैं, वह गरीबों तक अवश्य जाए, इसकी जरूर व्यवस्था करने का काम करें। हम लोगों द्वारा दिए जाने वाले टैक्स से ही सब काम हो रहे हैं। आप गरीबों से टैक्स ले रहे हैं। आपके खजाने का वह पैसा नहीं है, गरीबों का पैसा है। वह गरीबों के बीच जाए, ऐसी व्यवस्था करके देश में खुशहाली लाने का काम करें।