Document Fragment View
Fragment Information
Showing contexts for: L.K..ADVANI in Further Discussion On The Motion Regarding Expressing Anguish And Deep Sense Of ... on 22 August, 2000Matching Fragments
SHRI L.K. ADVANI: No, please. I am not yielding.
इस समति के गठन के बाद इस सदन में जब चर्चा हुई तो माननीय प्रधान मंत्री जी ने स्वयं कहा कि इस जांच के बाद अगर कोई बात ऐसी लगेगी, जिसके कारण सरकार को लगेगा कि अदालती जांच भी आवश्यक है, क्योंकि जैसा यहां पर लोगों ने कहा कि कभी-कभी इस प्रकार की एग्जिक्यूटिव जांच के सामने अगर कोई बड़े लोग अपराधी हों, मान लो कि मेरी सरकार का कोई दोष हो, राज्य सरकार में प्रमुख लोगों का कोई दोष हो, तो वह बात उसमें नहीं आएगी। इसलिए उस रिपोर्ट में ऐसा कोई भाव होगा कि जुडशियल एन्क्वायरी होना जरूरी है, तो प्रधान मंत्री जी ने संसद में कहा हुआ है कि हम उस समय उस पर जरूर विचार करेंगे, लेकिन आज जो स्थिति है, उस स्थिति में हमें आज किस बात पर विचार करना है? प्रियरंजनदास मुंशी जी ने सही कहा, जो साधारण सावधानी बरतनी चाहिए थी, वह बरती गई है या नहीं बरती गई है। आपने कहा कि कमीशन आफ एन्क्वायरी में हाई कोर्ट का सिटिंग जज होना चाहिए। जब मैं सदन में चर्चा सुन रहा था, इन दोनों विषयों पर पूरा सदन एकमत है, लेकिन हाई कोर्ट के जज द्वारा जुडशियल एन्क्वायरी होनी चाहिए, इसके बारे में प्रमुख दल भी प्रमुख दल से सहमत नहीं है। इस तरफ बैठे हुए अनेक लगे, उन्होंने कहा हम इस बात से सहमत नहीं है कि इसमें जुडशियल एन्क्वायरी होनी चाहिए। जांच होनी चाहिए और जांच में कोई दोषी निकले, तो उसको दंडित करना चाहिए। इस बात का किसी ने जिक्र नहीं किया कि सरकार की जो अपनी प्रतक्रिया जुडशियल एन्क्वायरी के खिलाफ हुई, तो उसका प्रमुख कारण था। मैं इस सदन के सामने बताना चाहूंगा कि करगिल युद्ध के बाद से लेकर प्राक्सी-वार तेज हो गई है। करगिल युद्ध में पराजित होने के बाद पाकिस्तान ने प्राक्सी-वार को तेज किया है। जब-जब घटनायें होती हैं, तो मैंने देखा है कि मलिट्री इन्स्टालेशन पर हमला करके दो आदमियों को मार जाते हैं या कोई बम विस्फोट होता है, जिसके कारण कुछ लोग मारे जाते हैं। ऐसी चीजों पर पाकिस्तान कुछ नहीं कहता है। लेकिन जब इस प्रकार के कोल्ड ब्लडेड मसैकर होते हैं, जब भी हुए हैं, जैसे छत्तीसिंह पुरा में हुआ, जिसमें पाकिस्तान द्वारा भेजे गए मलिटेंट थे, उन्होंने एके-४७ लेकर लोगों को मार दिया। जिस प्रकार से अभी हुआ। It was a blatant massacre by Pakistani militants. उसके बाद मैंने देखा है कि पाकिस्तान ने भी निन्दा की है। यह आश्यर्य की बात है। यह कोई साधारण बात नहीं है। …( व्यवधान)
SHRI ADHIR CHOWDHARY (BERHAMPORE, WEST BENGAL): That is why a judicial inquiry is required.… (Interruptions) Kashmir has got the highest concentration of the Army in the world. What is the death ratio between the militants and the security personnel?
SHRI L.K. ADVANI: I am not yielding because I am not making any allegation. I am merely saying that I agree with the spirit of the Resolution that has been adopted. मैं जो बात कह रहा हूं उसका भाव है कि यह बहुत बड़ा कांड हुआ है, इसके लिए वेदना ही नहीं है, बल्कि पूरे सदन की इच्छा है कि जांच होनी चाहिए कि कहीं कोई कमी तो नहीं रही। मैं आज पूरे तथ्य रखूं और यह प्रमाणित करने की कोशिश करूं कि कोई कमी नहीं रही, मैं ऐसा नहीं करूंगा। मुझे लगता है कि जो फेक्ट्स मेरे हाथ में हैं, वे ऐसे हैं, जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि जितनी सामान्य सावधानी बरतनी चाहिए थी, उतनी की। हमारे देश के प्रधान मंत्री की अपने घर में हत्या हो गई तो क्या किसी ने सिक्युरिटी लेप्स की बात कही। मैं नहीं मानता हूं, होना नहीं चाहिए था, लेकिन हो गया और होने के बाद अगर उसके आधार पर सिक्युरिटी लेप्स हो गई, वहां जो लोग सिक्युरिटी पर थे उन्हें दंडित किया जाना चाहिए, अगर यह करेंगे तो क्या हम न्याय करेंगे। हम जिस प्रकार की प्रोक्सी वार लड़ रहे हैं और जिसके कारण कुल मिलाकर पिछले १०-१५ सालों में लोग इधर-उधर फैल गए हैं, हम कितने लोगों को फुलप्रुफ सिक्युरिटी दे पाए हैं, कितने लोग मारे गए हैं, मैं उनकी गिनती नहीं करवाता। हमें बहुत दुख और अफसोस होता है लेकिन अगर किसी की मृत्यु हो जाए या इस प्रकार का नृशंस हत्याकांड हो जाए तो सिक्युरिटी लेप्स ही होगी, यह निष्कर्ष निकालने के लिए मैं तैयार नहीं हूं। हो सकता है कि सिक्युरिटी लेप्स हुई हो। जैसे आपने कहा कि आइडेंटिटी कार्ड दिए गए।…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Shri Chowdhary, please take your seat.
… (Interruptions)
SHRI L.K. ADVANI: I am not yielding.
MR. SPEAKER: Shri Chowdhary, this is too much. He is not yielding. Why are you interrupting him?
… (Interruptions)
SHRI MANI SHANKAR AIYAR : I think the hon. Minister referred to Shrimati Indira Gandhi’s death. The whole of the SPG was formed after that. What do you mean by saying : "We will not inquire into that?"… (Interruptions) We took a very specific decision.… (Interruptions)
दासमुंशी जी ने अपने भाषण के प्रारम्भ में कहा कि … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Nothing should go on record except the reply of the Minister.
(Interruptions) * SHRI L.K. ADVANI: "If anything goes on in Jammu and Kashmir, I do not understand why is there a feeling among a section of the population to talk in a hushed tone or to talk less or to keep quiet."
He was referring to, जब जम्मू-कश्मीर पर चर्चा होती है तो हम हश-हश करते हैं कि इसकी बात मत करो, उसकी बात मत करो। मैं सरकार की तरफ से कह सकता हूं कि यदि किसी विषय पर संसद और संसद के बाहर सबसे अधिक चर्चा हुई है तो जम्मू कश्मीर पर हुई है। इसी सत्र में मैं नहीं _______________________________________________________________ *Not Recorded.