Document Fragment View
Fragment Information
Showing contexts for: export on mango in Need To Formulate A Policy For Promoting Export Of Mangoes From The Country. - ... on 2 May, 2005Matching Fragments
> Title: Need to formulate a policy for promoting export of mangoes from the country. - Laid.
डॉ. राजेश मिश्रा (वाराणसी) : दुनिया भर में पैदा होने वाले कुल आम की करीब ५० फीसदी से ज्यादा पैदावार भारत में होती है। इसी तरह दुनिया भर में पाई जाने वाली १५९५ किस्मों में से एक हजार से ज्यादा किस्में भारत में पाई जाती हैं और दुनिया के सभी देशों, खासकर ब्रिटेन, अमेरिका, अरब अमीरात, कुवैत, सउदी अरब और कनाडा में भारत के आमों की बहुत ज्यादा मांग है। इन देशों को आम निर्यात से देश को करीब एक अरब डालर से ज्यादा आमदनी होती है। इसके बावजूद अफसोस है कि हमारे देश से आम के कुल उपादन का सिर्फ ०.२ फीसदी आम एक्सपोर्ट होता है। सन् १९९७-९८ में ४३ हजार मीटि्रक टन आम एक्सपोर्ट हुआ था जबिक सन् १९९९-२००० में आम का एक्सपोर्ट घट कर सिर्फ ३५ हजार मीटि्रक टन रह गया है। इसके बाद के सालों में भी आम एक्सपोर्ट अच्छा नहीं रहा।